Select Date:

'अमेरिका की 1,000 मिसाइलों का निशाना ईरान पर', डोनाल्ड ट्रंप की तेहरान को धमकी- मुझे मारने की कोशिश मत करना

Updated on 11-07-2026 12:37 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर उनकी हत्या की कोशिश हुई तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा। ईरान में ट्रंप को मार डालने की धमकियों के बीच उनकी यह चेतावनी आई है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान ट्रंप को जान से मारने की धमकियां दी गई थीं। इस पर जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका की हजारों मिसाइलें ईरान पर भीषण हमले के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'हमारी मिसाइलें ईरान की तरफ निशाना साधे हुए हैं। ईरानी शासन की धमकी के मुताबिक अगर हत्या की कोशिश होती है तो तुरंत हजारों मिसाइलें दी जाएंगी। इसके लिए जरूरी आदेश दिए जा चुके हैं। अमेरिकी सेना तैयार है कि ईरान के सभी इलाकों को एक साल तक पूरी तरह तबाह कर दे और इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।'

ट्रंप क्यों भड़के हैं

ईरान में हालिया दिनों में, खासतौर से अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप की हत्या को लेकर सार्वजनिक बयानबाजी की गई है। इसी पर डोनाल्ड ट्रंप ने गुस्सा जताते हुए कहा है कि अगर उन पर कोई हमला हुआ तो फिर अमेरिकी सेना ईरान में तबाही मचा देगी। हालांकि ईरान ने आधिकारिक तौर पर ट्रंप को मारने पर कोई बात नहीं कही है लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से इस पर बयान आ रहे हैं।डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से पहले अमेरिका ने ईरान से सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करने की मांग की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला है और इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने वाले पोतों पर अब हमले नहीं किए जाएंगे। वहीं ईरान ने कहा है यह समुद्री मार्ग उसके नियंत्रण में रहना चाहिए और वहां से गुजरने वाले पोतों से उसे शुल्क वसूलने की अनुमति मिलनी चाहिए।

अमेरिका-ईरान तनाव

अमेरिका ने हालिया दिनों से ईरान को निशाना बनाकर हवाई हमले किए हैं। इसके जवाब में ईरान ने पश्चिम एशिया के कई देशों पर हमले किए हैं। ये हमले इस सप्ताह की शुरुआत में होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन पोतों पर ईरान के हमले के बाद शुरू हुए थे। इससे दोनों देशों में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। शनिवार को दोनों देशों के वार्ताकार ओमान में बातचीत करेंगे, इससे दोनों देशों में तनाव कम होने की उम्मीद बंधी है।
अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमले शुरू किए थे। इसके बाद दोनों पक्षों में करीब 6 हफ्ते तक भीषण युद्ध देखा गया। अमेरिका और ईरान में सीजफायर और एमओयू होने के बावजूद तनातनी बनी हुई है। होर्मुज स्ट्रेट में ट्रैफिक समेत कई मुद्दों पर दोनों देशों की ओर से अलग-अलग बयान आए हैं। इससे सीजफायर बार-बार खतरे में पड़ता दिखा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 July 2026
काठमांडू: भारत और नेपाल सीमा पर स्थित सुस्ता क्षेत्र का मुद्दा एक बार फिर गरमाने लगा है। नेपाल की बालेन शाह सरकार ने सुस्ता क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है,…
 13 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की कट्टरपंथी राजनीतिक पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल (JUI-F) के प्रमुख फजलुर रहमान ने पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर पर सीधा हमला बोला है। मौलाना डीजल के नाम से…
 13 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर का रोना रोया है। पाकिस्तानी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने सोमवार को कश्मीर को लेकर…
 13 July 2026
तेहरान: अमेरिका के नए हमलों के जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन से स्ट्राइकी है। ईरान की सरकारी…
 13 July 2026
पेरिस: फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमान में स्टील्थ क्षमता नहीं है लेकिन ये उसकी परवाह भी नहीं करता है। यही वजह है कि एफ-35 जैसे स्टील्थ लड़ाकू विमानों की दुनिया में…
 13 July 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में शेख हसीना सरकार के जाने के बाद तारिक रहमान सरकार आते ही भारत का यह पड़ोसी देश महाशक्तियों के बीच अखाड़ा बनता जा रहा है। चीन, अमेरिका…
 11 July 2026
ढाका: भारत में निर्वासित जीवन जी रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिसम्बर में देश वापस लौटने के ऐलान ने ढाका के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी…
 11 July 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि अमेरिका का बातचीत के दौरान हमले करने का पुराना इतिहास रहा है। ऐसे में उनको अमेरिका के किसी वादे पर कोई भरोसा नहीं है…
 11 July 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह सरकार ने भारत से लगी सीमा पर बड़ी राहत देते हुए 18 बॉर्डर एंट्री पॉइंट को फिर से खोल दिया है। इससे दोनों देशों के…
Advt.