गेहूं खरीदी के बाद भंडारण तक कमी आना सामान्य प्रक्रिया
Updated on
13-07-2026 01:10 PM
जिला उपार्जन समितियों को कारणों की पहचान करने के दिये निर्देश
भोपाल । रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी की जानकारी सामने आने पर प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत द्वारा अपर मुख्य सचिव खाद्य श्रीमती रश्मि अरूण शमी को गेहूं की खरीदी में पाई गई कमी की गहन समीक्षा करने एवं कमी के कारणों की पहचनान कर संबंधित समितियों एवं परिवहनकर्ताओं से उसकी पूर्ति कराने के निर्देश दिये गये ।
इन निर्देशों के अनुक्रम में अपर मुख्य सचिव खाद्य द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिये हैं कि कमी के संबंध में जिला उपार्जन समिति कारणों का पता लगाये एवं कमी की पूर्ति के लिए संबंधित समितियों अथवा परिवहनकर्ताओं से वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित करे ।
समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के दौरान तुलाई, परिवहन, भंडारण आदि के हैंडलिंग कार्य में उपार्जित किये गये गेहूं की मात्रा में प्रति क्विंटल कुछ कमी आना एक सामान्य प्रक्रिया है ।
पिछले वर्षों में प्रति क्विंटल औसतन 176 ग्राम कमी देखने में आती थी । जबकि इस वर्ष गेहूं की खरीदी में 70 ग्राम प्रति क्विंटल की कमी देखने में आई है जो पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम है। यह भी गौरतलब है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष गेहूं की खरीदी लगभग 30 प्रतिशत अधिक होने के बाद भी प्रति क्विंटल गेहूं की खरीद में कमी की मात्रा काफी कम रही है ।
यह उल्लेखनीय है कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य पंजीकृत सहकारी समितियों के साथ-साथ पंजीकृत स्व-सहायता समूह के द्वारा नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से होता है । गेहूं खरीदी का कार्य सीधे तौर पर नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा नहीं किया जाता है ।
प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी का समस्त कार्य जिला कलेक्टर की अध्यक्षता के गठित जिला स्तरीय उपार्जन समिति के माध्यम से किया जाता है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है कि गेहूं की खरीद में पाई गई कमी की प्रतिपूर्ति जिला स्तरीय उपार्जन समिति द्वारा ही संबंधित समितियों/परिवहनकर्ताओं से वसूली कर की जाती है जिला स्तरीय समिति द्वारा यह सुनिश्चित किया जाता है कि जिले में उपार्जित गेहूं में शासन को किसी प्रकार की आर्थिक क्षति न होने पाये ।
अन्य जिलों की तरह सागर जिले में भी वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर लगभग 49 हजार से अधिक किसानों से लगभग 36 लाख 20 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदी की गई है । यद्यपि सागर जिले में पिछले वर्षों में औसतन रूप से प्रति क्विंटल 510 ग्राम गेहूं की कमी देखी गई है जबकि इस वर्ष 318 ग्राम प्रति क्विंटल कमी देखने में आई है । जो गतवर्ष की तुलना में लगभग 192 ग्राम प्रति क्विंटल कम रही है। वर्तमान में प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय उपार्जन समिति द्वारा कमी की पहचान एवं सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है तदोपरांत वास्तविक कमी से संभावित आर्थिक क्षति की वसूली सहकारी समितियों एवं स्व-सहायता समूहों तथा परिवहनकर्ताओं से की जायेगी ।
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच जल संसाधन विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। देवास जिले में भिड़ा नदी पर निर्माणाधीन सिरोंज बैराज पहली ही तेज बारिश का दबाव…
भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाएं बढ़ने के बावजूद यात्री पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी द्व़ारा देश भर के 60 एयरपोर्ट पर किए गए राष्ट्रीय…
भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) में बीटेक चतुर्थ सेमेस्टर के नौ सीलबंद प्रश्नपत्रों के लिफाफे चोरी होने के मामले की जांच कई दिन बाद…
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल करने की कवायद अब अंतिम चरण में है। स्वास्थ्य विभाग अक्टूबर-नवंबर 2026 तक पूरे प्रदेश में ई-हास्पिटल योजना शुरू करने…
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार चिकित्सा शिक्षा प्रवेश प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। शैक्षणिक सत्र 2026 से एमबीबीएस (MBBS) और पोस्ट ग्रेजुएट (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के…
भोपाल। राजधानी में कोचिंग सेंटरों पर फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर निगम का फायर अमला 11 नंबर स्टाप क्षेत्र…
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने मंत्री लखन पटेल से पशुपालन एवं डेयरी विभाग का प्रभार वापस ले लिया है। यह विभाग अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास रहेगा। उनके…
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार अपने लैंड यूज नियमों में एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव करने की तैयारी में है। नए नियमों के तहत अब केवल प्रतिबंधित गतिविधियों की एक लिस्ट…