Select Date:

डेब्यू भी नहीं हुआ और आने लगे चैलेंज, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को वैभव सूर्यवंशी का डर नहीं! कहा- यहां की पिच अलग हैं

Updated on 04-07-2026 03:27 PM
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार कीशाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मैच से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने कहा है कि भारत के साथ सीरीज काफी रोमांचक होगी।

सैम करन ने क्या कहा?

सैम करन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'डरहम में खेला गया पहला मैच बारिश की वजह से मैच नहीं हो सका। हम भारत द्वारा दिया गया लक्ष्य हासिल कर सकते थे। मैं उम्मीद करता हूं कि शनिवार को दिन साफ रहेगा और पूरा मैच होगा। बारिश के कारण मैच नहीं होने से दोनों ही टीमें निराश थीं। हमारे सामने 4 मैच हैं। उम्मीद है सभी मुकाबले रोमांचक होंगे।'

वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या है तैयारी?

इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टीम में चुने जाने को अद्भुत बताया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि वैभव की कहानी अविश्वसनीय है। मैंने एक महीने तक बहुत सारा आईपीएल देखा और मैं बस इस लड़के को देख रहा था, वह बहुत आसान लग रहा है। यह सच में अविश्वसनीय है और यह सही भी है उसे वह अटेंशन मिल रही है जिसका वह हकदार है। वह अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा समय बिता रहा है। 15 साल की उम्र में भारत के लिए खेलना शानदार है। मुझे लगता है कि विरोधी टीम का होने के बावजूद आपको स्किल और ऐसी चीजों की तारीफ करनी चाहिए।'

इंग्लैंड की पिचें अलग हैं- सैम करन

करन ने कहा कि इंग्लैंड में खेलना सूर्यवंशी को पिचों और कंडीशन के मामले में एक अलग चुनौती दे सकता है। यहां पिचें बहुत अलग हैं। भारत के मुकाबले बहुत धीमी हैं, लेकिन वह वह बहुत अच्छा खेल रहा है। वह जो कर रहा है, उसके लिए वह बहुत खास है।

इस ऑलराउंडर ने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत में एक भारतीय क्रिकेटर होना शायद हमसे कहीं ज्यादा बड़ा है। मुझे लगता है कि शायद यही उसकी सबसे बड़ी चुनौती होगी कि वह इसे कैसे संभालता है। उसने एक या दो आईपीएल सीजन खेले हैं और अब सीधे भारतीय टीम में आ गया है। मुझे यकीन है कि उसके आस-पास ऐसे लोग हैं जो उसकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मुझे लगता है कि जब तक वह अपना डेब्यू नहीं कर लेता और यह नहीं देख लेता कि वह कैसा करता है तब तक आपको कुछ पता नहीं चलता।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए रविवार का दिन बेहद यादगार और ऐतिहासिक रहा। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के खत्म होने…
 13 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म होने के साथ ही कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। गौतम गंभीर के 2 सबसे भरोसेमंद रयान…
 13 July 2026
बर्मिंघम: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-4 से मिली करारी शिकस्त के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम नए इरादे के साथ मैदान पर उतरने के लिए…
 13 July 2026
चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल और लंबे समय तक चलने वाली साझेदारियों में से एक का आखिरकार अंत हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स और उनके…
 13 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। स्पेन, फ्रांस, अर्जेंटीना और इंग्लैंड के खिताबी जंग है। मौजूदा टूर्नामेंट में अब सिर्फ 4…
 13 July 2026
बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी हाई-वोल्टेज क्रिकेट एक्शन अब फटाफट फॉर्मेट से निकलकर 50-ओवर यानी वनडे इंटरनेशनल में बदलने जा रहा है। तीन मैचों की इस वनडे सीरीज…
 13 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में बड़ा बदलाव हो गया है। साल 2009 से हेडकोच की भूमिका निभा रहे स्टीफन फ्लेमिंग के साथ फ्रेंचाइजी ने अपने…
 11 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रकेट के लेजेंड सुनील गावस्कर ने बीते शुक्रवार यानी 10 जुलाई को अपना 77वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्हें देश और दुनिया से तमाम शुभकामना…
 11 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के हाथ से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने का मौका पहले ही निकल चुका है। अब नंबर-1 का कुर्सी भी खतरे में आ सकती है। आईसीसी…
Advt.