Select Date:

लॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया की ऐतिहासिक उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने दी बधाई, पिता को भेजा शुभकामना पत्र

Updated on 13-07-2026 01:04 PM

रायपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज़ यास्तिका भाटिया द्वारा इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शानदार प्रदर्शन कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज (रजिस्टर्ड) ने उन्हें बधाई दी है। समाज ने इस उपलब्धि को भारतीय खेल जगत और पूरे सिक्ख समाज के लिए गर्व का विषय बताया है। साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम को देश का नाम रोशन करने और महिलाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने कहा कि यास्तिका भाटिया ने अपने कौशल, अनुशासन, संघर्ष और दृढ़ संकल्प के दम पर विश्व क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मैदानों में से एक लॉर्ड्स में इतिहास रचकर करोड़ों भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि यास्तिका की सफलता देश की बेटियों और खेल जगत से जुड़े युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

समाज ने यास्तिका के पिता हरीश भाटिया एवं माता गरिमा भाटिया को भी विशेष बधाई देते हुए उनके नाम शुभकामना पत्र भेजा है। समाज का कहना है कि यास्तिका की सफलता के पीछे उनके माता-पिता की उत्कृष्ट परवरिश, संस्कार, प्रोत्साहन और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणा है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा के साथ समाज के प्रमुख सदस्य नरेंद्र सिंह हरगोत्रा, स्वर्ण सिंह चावला, कुलवंत सिंह खालसा, मनजीत सिंह भाटिया, देवेंद्र सिंह चावला, जसप्रीत सिंह चावला, इकबाल सिंह होरा, रणजीत सिंह खनूजा, अमृत सिंह सूर, इंदर पाल सिंह गांधी, गुरमीत सिंह छाबड़ा, मानवेंद्र सिंह डडियाला, जागीर सिंह बावा, नरेन्द्र सिंह चावला, त्रिलोचन सिंह होरा, प्रधान सिंह और अत्तर सिंह ने भी यास्तिका भाटिया को शुभकामनाएं दीं।

समाज ने विश्वास जताया कि यास्तिका भाटिया भविष्य में भी भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए देश और सिक्ख समाज का नाम विश्वभर में गौरवान्वित करती रहेंगी। साथ ही श्री अकाल पुरख वाहेगुरु से उनकी उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की अरदास की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 July 2026
अंबिकापुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि कुछ निजी अस्पतालों ने कागजों में मरीज…
 15 July 2026
सुकमा। बालिका आवासीय विद्यालय (पोटाकेबिन) कुम्हाररास की 40 छात्राओं ने मंगलवार को साइंस पार्क का शैक्षणिक भ्रमण कर विज्ञान के सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप में समझा। छात्राओं ने ऊर्जा, न्यूटन…
 15 July 2026
धमतरी,  धमतरी जिले के ग्राम बागतराई के निवासी  अशोक कुमार चांद ने यह साबित कर दिया है कि यदि शासन की योजनाओं का सही तरीके से लाभ उठाया जाए और…
 15 July 2026
बालोद। जनपद पंचायत गुरूर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  उमेश रात्रे एवं जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  पंकज देव के स्थानांतरण होेने पर जिला प्रशासन द्वारा विदाई दी गई।…
 15 July 2026
जगदलपुर। जीवन में कभी-कभी ऐसी विपत्ति आ जाती है, जो एक पल में पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है। बस्तर जिले के बास्तानार विकासखंड के ग्राम सागवेल की निवासी…
 15 July 2026
बिलासपुर। कारगी रोड रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी डिरेलमेंट मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बिलासपुर से इंदौर तक विभिन्न…
 15 July 2026
सरगुजा। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत बतौली विकासखंड के स्कूलों में कार्यरत 234 रसोइयों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीआरसी भवन के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण…
 15 July 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को नक्सल हिंसा से मुक्ति पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लाया गया आभार प्रस्ताव लंबी चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पारित हो गया। मुख्यमंत्री ने…
 15 July 2026
रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के खम्हार चौक पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से…
Advt.