Select Date:

'जल्दबाजी मत करो', E20 के बाद E25 पेट्रोल की तैयारी, मर्सिडीज बेंज की सरकार से बड़ी अपील

Updated on 08-07-2026 02:26 PM
नई दिल्ली: पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने को लेकर देश में लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से गाड़ियों का न केवल माइलेज कम हो रहा है, बल्कि इंजन में भी खराबी आ रही है। हालांकि सरकार ने इस पेट्रोल को इस्तेमाल करने लायक बताया है। सरकार अब इसके अगले चरण E25 की ओर बढ़ रही है। इस बीच इसे लेकर लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज का भी बयान आया है।

मर्सिडीज बेंज ने भारत सरकार से इथेनॉल मिश्रण ईंधन कार्यक्रम के अगले चरण में जल्दबाजी न करने और एक सुस्पष्ट रोडमैप के साथ धीरे-धीरे आगे बढ़ने का आग्रह किया है। कंपनी का कहना है कि वाहन निर्माताओं को अपनी तकनीकों को ढालने के लिए पर्याप्त समय की आवश्यकता है। साथ ही सड़क पर चल रहे पुराने वाहनों के हितों को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

क्या कहा कंपनी ने?

मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी (MD & CEO) संतोष अय्यर ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया कि उनके नए मॉडल पहले से ही E20 ईंधन (20% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) के अनुकूल हैं। इसके अलावा, नई एस-क्लास हाइब्रिड जैसी कुछ कारें E25 ईंधन के भी अनुकूल हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पेट्रोल पंपों पर कई प्रकार के ईंधन ग्रेड उपलब्ध होने चाहिए, ताकि पुराने वाहनों के मालिकों के पास सही विकल्प चुनने की आजादी हो।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 July 2026
नई दिल्ली: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने की आशंकाओं के कारण आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इससे महंगाई के ऊंचे बने रहने और ब्याज दरों…
 13 July 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की झोली में एक और कंपनी गिर सकती है। यह कंपनी स्मार्ट मीटर लगाने का काम करती है। आई…
 13 July 2026
नई दिल्‍ली: महाराष्‍ट्र की वंदिता पुरोहित ने थोड़े ही समय में एक सफल बिजनेस खड़ा कर दिया है। साल 2020 में उन्‍होंने इस स्‍टार्टअप की नींव रखी थी। इसका नाम…
 13 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट गहराने से आज एशियाई बाजारों में काफी गिरावट आई। उसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 00 अंक…
 13 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय बाजार के लिए अच्छी खबर है। महीनों तक लगातार बिकवाली के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) ने भारतीय बाजार में पैसा लगाना शुरू कर दिया है। जुलाई…
 13 July 2026
 प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (PF) एक अनिवार्य सरकारी बचत योजना है। इसमें कर्मचारी अपनी बेसिक सैलरी का 12% हिस्सा कंट्रीब्यूट करता है…
 13 July 2026
नई दिल्ली: चीन दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में एक है। उसने पाकिस्तान समेत दुनिया के कई देशों को खूब सारा कर्ज दे रखा है। कई अफ्रीकी देश भी उसके कर्ज…
 11 July 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर बढ़ोतरी की खबर है। दरअसल, पिछले सप्ताह दुनिया भर के बाजार में सोने के दाम बढ़े हैं। साथ ही भारत…
 11 July 2026
नई दिल्ली: ब्रिटेन के साथ 15 जुलाई से लागू होने जा रहे फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) से भारत में हाई-एंड कारों के शौकीनों का आनंद बढ़ने जा रहा है। इसके…
Advt.