Select Date:

'अब तो रिश्ता पक्का', सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी के साथ विंबलडन देखने पहुंचे शुभमन गिल, फैंस ने लिए मजे

Updated on 11-07-2026 12:42 PM
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी कर रहे हैं। श्रंखला की शुरुआत 14 जुलाई से होने वाली है। इससे पहले शुभमन गिल लंदन के प्रतिष्ठित विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में पहुंचे। जहां उनके साथ पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी मौजूद रहीं। तीनों को साथ बैठा देख सोशल मीडिया पर फैंस ने कमेंट किए कि 'अब तो रिश्ता पक्का'। क्योंकि अक्सर शुभमन का नाम सारा तेंदुलकर से जोड़ा जाता है।

यूजर्स ने किए कमेंट

शुभमन गिल ने विंबलडन में बेहद स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की। उन्होंने हल्के भूरे रंग का ब्लेजर, नीली शर्ट, टाई और काला चश्मा पहना हुआ था। उनका यह लुक फैंस को काफी पसंद आया। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने नेवी ब्लू सूट और अंजलि तेंदुलकर ने ऑलिव ग्रीन ड्रेस में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस फोटो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में सारा और शुभमन के कथित रिश्ते को लेकर कमेंट किए। जिसमें से ज्यादातर यूजर्स ने लिखा कि 'अब तो रिश्ता पक्का हो गया है' और 'ससुर दामाद की जोड़ी अच्छी लग रही है। बता दें कि गिल और सारा ने कभी अपने रिश्तों को लेकर खुलकर कोई बात नहीं की है। सोशल मीडिया पर दोनों के साथ की खबरें अक्सर तूल पकड़ती है।

क्या है सारा और शुभमन का सच?

सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस के बीच शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के रिश्ते की बात होती रहती है। दोनों की ओर से कभी कोई पुष्टि नहीं की गई है और न ही अफवाहों का गलत बताया गया है। कई बार दोनों की एक ही रेस्टोरेंट की तस्वीरें सामने आई है, जिससे फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया। इसके अलावा अक्सर मैदान पर फैंस सारा का नाम लेकर शुभमन को चिढ़ाते हुए नजर आते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जानी है वनडे सीरीज

इसके साथ ही आपको बता दें कि 14 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज भी होने वाला है। टी20 टीम के साधारण प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई को उम्मीद है कि वनडे टीम बेहतर खेल दिखाएगी। वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी के लिहाज से ये श्रंखला बेहद अहम होने वाली है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए रविवार का दिन बेहद यादगार और ऐतिहासिक रहा। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के खत्म होने…
 13 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म होने के साथ ही कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। गौतम गंभीर के 2 सबसे भरोसेमंद रयान…
 13 July 2026
बर्मिंघम: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-4 से मिली करारी शिकस्त के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम नए इरादे के साथ मैदान पर उतरने के लिए…
 13 July 2026
चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल और लंबे समय तक चलने वाली साझेदारियों में से एक का आखिरकार अंत हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स और उनके…
 13 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। स्पेन, फ्रांस, अर्जेंटीना और इंग्लैंड के खिताबी जंग है। मौजूदा टूर्नामेंट में अब सिर्फ 4…
 13 July 2026
बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी हाई-वोल्टेज क्रिकेट एक्शन अब फटाफट फॉर्मेट से निकलकर 50-ओवर यानी वनडे इंटरनेशनल में बदलने जा रहा है। तीन मैचों की इस वनडे सीरीज…
 13 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में बड़ा बदलाव हो गया है। साल 2009 से हेडकोच की भूमिका निभा रहे स्टीफन फ्लेमिंग के साथ फ्रेंचाइजी ने अपने…
 11 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रकेट के लेजेंड सुनील गावस्कर ने बीते शुक्रवार यानी 10 जुलाई को अपना 77वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्हें देश और दुनिया से तमाम शुभकामना…
 11 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के हाथ से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने का मौका पहले ही निकल चुका है। अब नंबर-1 का कुर्सी भी खतरे में आ सकती है। आईसीसी…
Advt.