Select Date:

आपकी हिंदू पत्नी उषा की तरह? कैथोलिक धर्म को कम वेतन वाले विदेशी वर्कर्स के खिलाफ बताकर घिरे वेंस

Updated on 02-07-2026 12:25 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी उस टिप्पणी को लेकर निशाने पर आ गए हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि कैथोलिक धर्म उन नीतियों का समर्थन करता है, जो कम वेतन वाले विदेशियों का अमेरिका में आने का विरोध करती हैं। वेंस ने ये बात फॉक्स न्यूज पर एक शो के दौरान अपनी नई किताब- 'कम्युनियन: फाइडिंग माई वे बैक टू फेथ'- पर चर्चा करते हुए कही। वेंस की किताब 2019 में उनके कैथोलिक धर्म में वापसी के बारे में है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरे कार्यकाल में विदेशी वर्कर्स को रोकने के सख्त इमिग्रेशन पॉलिसी को लागू किया है। इन नीतियों का अमेरिका में काफी विरोध कर रहा है। यही वजह है कि जब जेडी वेंस ने ट्रंप प्रशासन की इमिग्रेशन नीतियों का बचाव करने के लिए अपने धर्म का सहारा लिया तो वे लोगों के निशाने पर आ गए।

कैथोलिक धर्म को लेकर दिया जवाब

जब होस्ट लॉरा इनग्राहम ने पूछा कि उनका धर्म सार्वजनिक सार्वजनिक पद पर उनके फैसलों को कैसे प्रभावित करता है, तो उन्होंने कहा, "मेरा धर्म मुझे लगातार विनम्र रहने के लिए प्रेरित करता है। इसलिए लॉरा, मैं हमेशा खुद से यह पूछने की कोशिश करता हूं कि हमने क्या सीखा है? जो हमने सीखा है, क्या वह वैसा ही है, जैसा मैंने सोचा था या उसके अलग है?"

वेंस ने आगे कहा, मुझे सच में लगता है कि ईसाई धर्म राजनीतिक नेताओं को विनम्र बनाता है, क्योंकि असली विनम्रता से ही आप सीखते हैं। दूसरों के बारे में जानते हैं और समय के साथ बेहतर फैसले ले पाते हैं। वेंस ने कहा, हम चाहते हैं कि हर अमेरिकी परिवार पाल सके और आराम व सम्मान के साथ अपना जीवन जी सके। उन्होंने कहा कि कम वेतन वाले विदेशियों का अमेरिकी वर्कर की मजदूरी कम करना उन्हें पसंद नहीं है।

वेंस के बयान की आलोचना

यह क्लिप सामने आने के बाद कई यूजर्स ने वेंस पर ईसाई धर्म की शिक्षाओं को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, यह कैसा धर्म है। जीसस ने साफ कहा था कि गरीब लोग भाग्य वाले हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, "वे जो कह रहे हैं, वह जीसस की शिक्षाएं नहीं हैं।"

हिंदू पत्नी उषा वेंस निशाने पर

एक अन्य यूजर ने तो वेंस की निजी जिंदगी पर निशाना साधा और उनकी पत्नी की हिंदू पहचान का जिक्र किया। उसने लिखा, "क्या आपकी हिंदू पत्नी उषा की तरह?" वेंस की पत्नी उषा अमेरिका की पहली हिंदू सेकेंड लेडी हैं। भारतीय-अमेरिकी माता-पिता की संतान उषा आज भी हिंदू धर्म का पालन करती हैं।

इस साल की शुरुआत में उषा ने कहा था कि उनकी अपने पति की तरह कैथोलिक धर्म अपनाने की कोई योजना नहीं है। उनके पति जेडी वेंस ने बाद कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि एक दिन वह ईसाई धर्म अपना लेंगी। जेडी वेंस ने बाद में कहा कि उषा की धर्म बदलने की कोई योजना नहीं है और वह उनके फैसले का सम्मान करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 July 2026
काठमांडू: भारत और नेपाल सीमा पर स्थित सुस्ता क्षेत्र का मुद्दा एक बार फिर गरमाने लगा है। नेपाल की बालेन शाह सरकार ने सुस्ता क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है,…
 13 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की कट्टरपंथी राजनीतिक पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल (JUI-F) के प्रमुख फजलुर रहमान ने पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर पर सीधा हमला बोला है। मौलाना डीजल के नाम से…
 13 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर का रोना रोया है। पाकिस्तानी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने सोमवार को कश्मीर को लेकर…
 13 July 2026
तेहरान: अमेरिका के नए हमलों के जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन से स्ट्राइकी है। ईरान की सरकारी…
 13 July 2026
पेरिस: फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमान में स्टील्थ क्षमता नहीं है लेकिन ये उसकी परवाह भी नहीं करता है। यही वजह है कि एफ-35 जैसे स्टील्थ लड़ाकू विमानों की दुनिया में…
 13 July 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में शेख हसीना सरकार के जाने के बाद तारिक रहमान सरकार आते ही भारत का यह पड़ोसी देश महाशक्तियों के बीच अखाड़ा बनता जा रहा है। चीन, अमेरिका…
 11 July 2026
ढाका: भारत में निर्वासित जीवन जी रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिसम्बर में देश वापस लौटने के ऐलान ने ढाका के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी…
 11 July 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि अमेरिका का बातचीत के दौरान हमले करने का पुराना इतिहास रहा है। ऐसे में उनको अमेरिका के किसी वादे पर कोई भरोसा नहीं है…
 11 July 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह सरकार ने भारत से लगी सीमा पर बड़ी राहत देते हुए 18 बॉर्डर एंट्री पॉइंट को फिर से खोल दिया है। इससे दोनों देशों के…
Advt.