Select Date:

बारिश ने टीम इंडिया से छीना जीत का मौका, पहले T20 में इंग्लैंड की हार थी तय

Updated on 02-07-2026 12:31 PM
चेस्टर ली स्ट्रीट: आयरलैंड से 2-0 की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत मिलने वाली थी। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला गया भारत बनाम इंंग्लैंड टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुरू तो हुआ। लेकिन बारिश के चलते नतीजे तक नहीं पहुंच सका। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन का लक्ष्य दिया था। इंग्लैंड इसका पीछा करने के लिए उतरना उससे पहले ही बारिश ने दस्तक दे दी, जिसके चलते मैच को रद्द करना पड़ गया।

बारिश के चलते रद्द हुआ मैच

भारत की पारी के अंतिम कुछ ओवर में मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई थी। जैसे-तैसे पहली पारी खत्म हुई, लेकिन इंग्लैंड बल्लेबाजी करने के लिए आता उससे पहले ही बरसात ने विकराल रूप धारण कर लिया। लगभग 1 घंटे के इंतजार के बाद आखिरकार भारत बनाम इंग्लैंड पहले मुकाबले को रद्द कर दिया गया है। बरसात इतनी तेज थी कि इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी। अंत में मैच रेफरी ने तय किया कि खेल आगे नहीं हो सकेगा। दोनों टीमों ने ड्रेसिंग रूम में ही हाथ मिला लिया।

चेस्टर ली स्ट्रीट में भारत का गजब संयोग

भारत ने इस मैदान पर अब तक 3 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं और तीनों ही बारिश के कारण बेनतीजा रहे। पहला मैच 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे था, जो पूरा नहीं हो सका। इसके बाद 2011 में इसी मैदान पर खेला गया वनडे भी बारिश की भेंट चढ़ गया। अब 2026 में टीम इंडिया पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए उतरी यह मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द हो गया।

भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारतीय बल्लेबाजी का दम देखने को मिला। 6 रन के संयुक्त स्कोर पर संजू सैमसन और ईशान किशन के आउट होने पर अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला, उन्होंने 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से उन्होंने 59 रन बनाए। फिर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों में 68 रन की पारी खेली। जिसमें 6 चौके और 1 सिक्स शामिल रहा। अंत में शिवम दुबे ने 21 गेंदों में 42 रन बनाकर बेहतरीन फिनिश दी और स्कोर को 189 तक पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए यह लक्ष्य चुनौतीपूर्ण होने वाला था क्योंकि पिच गेंदबाजों की मददगार थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए रविवार का दिन बेहद यादगार और ऐतिहासिक रहा। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के खत्म होने…
 13 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म होने के साथ ही कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। गौतम गंभीर के 2 सबसे भरोसेमंद रयान…
 13 July 2026
बर्मिंघम: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-4 से मिली करारी शिकस्त के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम नए इरादे के साथ मैदान पर उतरने के लिए…
 13 July 2026
चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल और लंबे समय तक चलने वाली साझेदारियों में से एक का आखिरकार अंत हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स और उनके…
 13 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। स्पेन, फ्रांस, अर्जेंटीना और इंग्लैंड के खिताबी जंग है। मौजूदा टूर्नामेंट में अब सिर्फ 4…
 13 July 2026
बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी हाई-वोल्टेज क्रिकेट एक्शन अब फटाफट फॉर्मेट से निकलकर 50-ओवर यानी वनडे इंटरनेशनल में बदलने जा रहा है। तीन मैचों की इस वनडे सीरीज…
 13 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में बड़ा बदलाव हो गया है। साल 2009 से हेडकोच की भूमिका निभा रहे स्टीफन फ्लेमिंग के साथ फ्रेंचाइजी ने अपने…
 11 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रकेट के लेजेंड सुनील गावस्कर ने बीते शुक्रवार यानी 10 जुलाई को अपना 77वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्हें देश और दुनिया से तमाम शुभकामना…
 11 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के हाथ से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने का मौका पहले ही निकल चुका है। अब नंबर-1 का कुर्सी भी खतरे में आ सकती है। आईसीसी…
Advt.