Select Date:

'पैक करने से पहले सूंघ लेना', तृषा कृष्णन को ब्रांड ने भेजे शरीर की बदबू वाले कपड़े तो भड़कीं, बताया घिनौना

Updated on 04-07-2026 03:38 PM
एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इस वक्त बहुत गुस्से में हैं। उन्होंने एक अपैरल ब्रांड की होम डिलीवरी को लेकर गुस्सा निकाला है। साथ ही बताया कि उन्हें लगातार तीसरी बार ऐसे कपड़े मिले हैं, जिनसे शरीर की बदबू आ रही थी। तृषा ने ब्रांड पर गुस्सा निकालते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि कपड़े पैक करने से पहले कम से कम सूंघ लिया करें। हालांकि, इस बारे में अभी उस ब्रांड की तरफ से कोई बयान या रिएक्शन नहीं आया है।

तृषा कृष्णन ने अपैरल ब्रांड ज़ारा पर गुस्सा निकाला है और उसे लेकर इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा है, जो चर्चा में है। हालांकि, तृषा ने यह नहीं बताया कि उन्होंने उस ब्रांड से क्या कपड़े ऑर्डर किए थे, पर यह जरूर बताया कि लगातार तीसरी बार उन्हें मिले कपड़ों से शरीर की बदबू आ रही थी।

तृषा कृष्णन भड़कीं- पैक करने से पहले उन्हें सूंघ तो लिया करें

तृषा ने अपैरल ब्रांड ज़ारा को टैग करते हुए लिखा, 'बस एक छोटी सी गुजारिश है। अगली बार जब हम होम डिलीवरी के लिए ऑर्डर करें, तो प्लीज ध्यान रखें कि आपके कपड़ों से शरीर की बदबू न आ रही हो, हल्की सी भी नहीं। यह लगातार तीसरी बार हुआ है। और यह सच में बहुत घिनौना है। कम से कम पैक करने से पहले उन्हें सूंघ तो लिया करें।'

तृषा कृष्णन की पिछली फिल्म और उसकी कमाई

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो तृषा कृष्णन हाल ही फिल्म 'करुप्पु' में नजर आईं, जिसमें उनके साथ सूर्या थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसने वर्ल्डवाइड ₹310.07 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। वहीं देश में ₹198.13 करोड़ का नेट और ₹228.92 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। फिल्म में आरजे बालाजी, इंद्रंस, अनाघा माया रवि, नैट्टी सुब्रमण्यम, शिवादा, स्वासिका और सुप्रीत रेड्डी जैसे कलाकार नजर आए।

थलपति विजय संग कथित अफेयर की चर्चा

निजी जिंदगी की बात करें, तो तृषा पिछले काफी समय से एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय संग कथित अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, उन्होंने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की। तृषा ने विजय को हमेशा से अपना अच्छा और खास दोस्त ही बताया। वहीं, जब फरवरी 2026 में विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी, तो तृषा का नाम विजय के साथ जुड़ने लगा था। उसी दौरान दोनों साथ में एक वेडिंग रिसेप्शन में भी शामिल हुए थे। बाद में तृषा, विजय के मुख्यमंत्री बनने पर उनके शपथ ग्रहण समारोह में भी गई थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
'पवित्र रिश्ता' और 'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस स्वाति आनंद 63 साल की हो चुकी हैं, पर आज भी कुंवारी ही हैं। उनका शादी का इरादा नहीं है, पर यह जरूर कबूल…
 11 July 2026
टीवी शो 'अनुपमा' साल 2020 में कोविड के दौरान शुरू हुआ था, और लंबे समय तक टीआरपी में टॉप पर रहा। इसने न सिर्फ रुपाली गांगुली को अनुपमा के रूप…
 11 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलज' को OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर फिर से बहाल करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। इस संबंध में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक जनहित…
 11 July 2026
राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में उनकी सजा को बरकरार रखा और उन्हें तीन महीने की…
 11 July 2026
फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने हाल ही में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। अंशुला ने 6 जुलाई को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से…
 11 July 2026
वैभव मुंजाल के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान राजीव ठाकुर अपने मुश्किल बचपन को याद करके भावुक हो गए। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के…
 08 July 2026
फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने सोमवार को रोहन ठक्कर से शादी कर ली। शादी के बाद अंशुला की रिसेप्शन पार्टी रखी…
 08 July 2026
रामानंद सागर के धार्मिक सीरियल 'रामायण' के कलाकार और हिंदी सिनेमा के जाने-माने सितारों में से एक रहे चंद्रशेखर वैद्य का जन्म 7 जुलाई, 1922 को हुआ था। तेलंगाना (तत्कालीन…
 08 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' को OTT पर रिलीज के 48 घंटों के भीतर हटा दिया गया। हनी त्रेहान के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म करीब 4 साल से सेंसर…
Advt.