शेयर बाजार में आज भी गिरावट लेकिन यह SME स्टॉक 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया
Updated on
02-07-2026 12:47 PM
मुंबई: भारतीय शेयर बाजारों में इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) जहां 250 अंक टूट गया वहीं एनएसई का निफ्टी50 भी 80 अंक टूट गया। इस गिरावट के बीच भी NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड कंपनी RFBL Flexi Pack Limited के शेयर आज कारोबार के दौरान 3.6 फीसदी चढ़ते हुए 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।
क्यों चढ़े शेयर
आरएफबीएल फ्लैक्सी पैक लिमिटेड का शेयर मंगलवार के कारोबारी सत्र में 86.05 रुपये तक चढ़ गया जो कि इसका रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है। दरअसल, कंपनी ने शेयर बाजार को सूचना दी है कि उसे 3B फिल्म्स से 20 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर ट्रांसपेरेंट और मेटलाइज़्ड फिल्मों की सप्लाई के लिए है जिसे चार महीनों में पूरा किया जाएगा। यह ऑर्डर सामान्य कारोबारी कामकाज के तहत मिला है।
पैकेजिंग सेक्टर में मौजूदगी बढ़ेगी
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार,इस नए ऑर्डर से RFBL फ्लेक्सी पैक के बिज़नेस को मजबूती मिलने और फ्लेक्सिबल पैकेजिंग सेक्टर में इसकी मौजूदगी और बेहतर होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि ट्रांसपेरेंट और मेटलाइज्ड फिल्मों का इस्तेमाल फूड, FMCG, फार्मास्युटिकल और इंडस्ट्रियल पैकेजिंग में बड़े पैमाने पर किया जाता है।
कंपनी का परफॉर्मेंस क्या है
फाइनेंशियल मोर्चे पर देखें तो RFBL फ्लेक्सी पैक ने FY26 के लिए स्थिर परफॉर्मेंस दिखाई है।
पिछले फाइनेंशियल ईयर के दौरान कंपनी का ऑपरेशन्स से रेवेन्यू 135.46 करोड़ रुपये था।
यह इस साल बढ़कर 148.37 करोड़ रुपये हो गया।
इस दौरान कंपनी ने 8.25 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफ़िट दर्ज किया।
यह मोटे तौर पर पिछले साल की परफॉर्मेंस के बराबर है और लगातार ऑपरेशनल परफॉर्मेंस को दिखाता है।
शेयर की क्या रही चाल
आरएफबीएल फ्लैक्सी पैक का शेयर कल 83.05 रुपये पर बंद हुआ था। आज यह 3.5 फीसदी से भी ज्यादा बढ़ कर 86.05 रुपये पर खुला। यही आज का उच्चतक स्तर था। कारोबार के दौरान यह नीचे में 85.05 रुपये तक गिरा। कारोबार बंद होने के समय हय 85.10 रुपये पर क्लोज हुआ जो कि कल के मुकाबले 2.47 फीसदी या 2.05 रुपये ज्यादा है।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र की वंदिता पुरोहित ने थोड़े ही समय में एक सफल बिजनेस खड़ा कर दिया है। साल 2020 में उन्होंने इस स्टार्टअप की नींव रखी थी। इसका नाम…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट गहराने से आज एशियाई बाजारों में काफी गिरावट आई। उसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 00 अंक…
नई दिल्ली: भारतीय बाजार के लिए अच्छी खबर है। महीनों तक लगातार बिकवाली के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) ने भारतीय बाजार में पैसा लगाना शुरू कर दिया है। जुलाई…
प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (PF) एक अनिवार्य सरकारी बचत योजना है। इसमें कर्मचारी अपनी बेसिक सैलरी का 12% हिस्सा कंट्रीब्यूट करता है…
नई दिल्ली: चीन दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में एक है। उसने पाकिस्तान समेत दुनिया के कई देशों को खूब सारा कर्ज दे रखा है। कई अफ्रीकी देश भी उसके कर्ज…