Select Date:

जब 'रामायण' के राम अरुण गोविल ने भोजपुरी सिनेमा में उड़ाया गर्दा, दीं 5 हिट फिल्में, आपने देखी हैं क्या?

Updated on 02-07-2026 12:57 PM
अरुण गोविल का नाम जुबां पर आते ही आंखों के सामने उनकी भगवान श्रीराम वाली छवि तैरने लगती है। अरुण गोविल ने 70 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्मों से डेब्यू किया था। दर्जनों फिल्में कीं, पर उन्हें सच्चा स्टारडम और पूजनीय लोकप्रियता रामानंद सागर का 'राम'बनकर ही मिली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरुण गोविल ने हिंदी फिल्मों के अलावा भोजपुरी सिनेमा में भी काम किया था? उनकी भोजपुरी फिल्में आपने देखी हैं क्या? वो सभी हिट रही थीं।

साल 1987 में अरुण गोविल रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम के किरदार में दिखे और हमेशा के लिए अमर हो गए, पर इसके दो साल बाद ही उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में एंट्री की थी। हिंदी और भोजपुरी के अलावा अरुण गोविल ने उड़िया, राजस्थानी, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया था।

1. गंगा धाम- 1980

अरुण गोविल की पहली भोजपुरी फिल्म साल 1980 में आई थी, जिसका नाम था 'गंगा धाम'। इसमें अरुण गोविल के अलावा ओम शिवपुरी और नमिता चंद्रा नजर आईं। इस फिल्म में बीएस थापा ने डायरेक्ट किया था। इसे हिंदी फिल्म के तौर पर पेश किया जाता है, पर इसके ज्यादातर गाने और म्यूजिक विशुद्ध रूप से भोजपुरी भाषा में तैयार किया गया था। इसके भोजपुरी गानों को आशा भोसले और मोहम्मद रफी ने गाया था। इसका सबसे हिट गाना 'मोर भंगिया का मनई दे' रहा

2. प्यारी दुल्हनिया- 1989

अरुण गोविल की दूसरी भोजपुरी फिल्म साल 1989 में आई थी, जिसका नाम था 'प्यारी दुल्हनिया', और इसमें उनके साथ मीरा माधुरी और बंदिनी मिश्रा थीं। इस फिल्म को भोजपुरी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है। यह फैमिली ड्रामा थी और अपने म्यूजिक के लिए काफी पसंद की गई।

3. गांव देस- 1997

तीसरी भोजपुरी फिल्म, जिसमें अरुण गोविल नजर आए, वह थी गांव देस' और यह 1997 में आई थी। इस फिल्म में वह एक्टर कुणाल सिंह और उपमा श्रीवास्तव, दीपक शंकर,विमल सिंह और सुरेंद्र पाल के साथ नजर आए थे। यह भी भोजपुरी की कल्ट क्लासिक फिल्मों में शुमार है।

4. बाबुल प्यारे- 2006

अरुण गोविल ने 'बाबुल प्यारे' में भी काम किया, जो हिट रही। यह साल 2006 में आई थी। इस रोमांटिक ड्रामा को राजेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। यह एक ऐसी महिला की कहानी है, जो एक दोस्त की शादी के लिए लंदन जाती है, उसे प्यार हो जाता है, और इस रिश्ते को लेकर उसे अपने पारंपरिक पिता के विरोध का सामना करना पड़ता है। फिल्म में ऋषिता भट्ट और राज बब्बर भी थे।

5. देवर भाभी- 2004

वह 'देवर भाभी' में भी नजर आए, जो सुपरहिट थी। इसमें अरुण गोविल के साथ उपासना सिंह और बिस्वजीत थे। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म थी। इसमें रिश्तों की डोर और त्याग की कहानी दिखाई गई, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया था। अरुण गोविल ने इसमें ठाकुर हरिश्चंद्र के छोटे भाई विजय का किरदार निभाया था। एक एक्सीडेंट में हरिश्चंद्र की मौत होने के बाद सारी जिम्मेदारी विजय पर आ जाती है। वह अपनी भाभी को संभालता है और संबल देता है। फिर रिश्तों और जिम्मेदारियों के बोझ के बीच देवर-भाभी के पवित्र रिश्ते की परीक्षा होती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
'पवित्र रिश्ता' और 'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस स्वाति आनंद 63 साल की हो चुकी हैं, पर आज भी कुंवारी ही हैं। उनका शादी का इरादा नहीं है, पर यह जरूर कबूल…
 11 July 2026
टीवी शो 'अनुपमा' साल 2020 में कोविड के दौरान शुरू हुआ था, और लंबे समय तक टीआरपी में टॉप पर रहा। इसने न सिर्फ रुपाली गांगुली को अनुपमा के रूप…
 11 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलज' को OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर फिर से बहाल करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। इस संबंध में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक जनहित…
 11 July 2026
राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में उनकी सजा को बरकरार रखा और उन्हें तीन महीने की…
 11 July 2026
फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने हाल ही में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। अंशुला ने 6 जुलाई को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से…
 11 July 2026
वैभव मुंजाल के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान राजीव ठाकुर अपने मुश्किल बचपन को याद करके भावुक हो गए। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के…
 08 July 2026
फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने सोमवार को रोहन ठक्कर से शादी कर ली। शादी के बाद अंशुला की रिसेप्शन पार्टी रखी…
 08 July 2026
रामानंद सागर के धार्मिक सीरियल 'रामायण' के कलाकार और हिंदी सिनेमा के जाने-माने सितारों में से एक रहे चंद्रशेखर वैद्य का जन्म 7 जुलाई, 1922 को हुआ था। तेलंगाना (तत्कालीन…
 08 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' को OTT पर रिलीज के 48 घंटों के भीतर हटा दिया गया। हनी त्रेहान के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म करीब 4 साल से सेंसर…
Advt.